Skip to main content

भगवान की कृपा और सतगुरु का आशीर्वाद मिलने से भक्तों का मंगल होता है-श्री महंत श्याम सुंदर दास

 


हरिद्वार। श्रीश्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर में भक्तों की भारी मांग के चलते श्रीबालाजी का दरबार गुरुदेव श्रीमहंत श्याम सुंदर दास महाराज के पावन सानिध्य में लगाया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने संतो के आशीर्वचन के साथ-साथ भजन कीर्तन का आनन्द लिया। बालाजी के दरबार में अपने दुख दर्द कष्ट दूर हेतु अर्जी लगाई। गुरुदेव श्रीमहंत श्याम सुंदर दास के कर कमलों से बालाजी के सत श्रीचरणों की विभूति प्राप्त की। इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्रीमहंत श्यामसुंदर दास ने कहा जिस पर भगवान की कृपा हो और सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त हो,उसका सदैव मंगल होता है। कष्ट जीवन की गाड़ी के दो पहिये हैं अगर सुख आया है तो दुःख भी आयेगा,किंतु जिस पर भगवान बालाजी महाराज की कृपा हो,सतगुरु के आशीर्वाद की छत्रछाया सिर पर हो तो उसे दुःख ज्यादा सता नहीं सकता। कलयुग में कदम कदम पर धर्म कर्म होगा,भजन कीर्तन होगा सतयुग से ज्यादा ईश्वर का नाम लिया जाएगा। कदम कदम पर सत्य और असत्य के डेरे लगेंगे जो भगवान नारायण श्रीबालाजी महाराज की आराधना करेगा वह कलयुग के प्रभाव से मुक्त रहेगा। सतयुग में मनुष्य को कठोर तपस्या के बाद ईश्वर की प्राप्ति होती थी किंतु कलयुग में कुछ समय किये गये साधारण भजन कीर्तन से भी ईश्वर की कृपा की प्राप्ति होगी। जो भी श्रद्वालु सच्चे मन से कलयुग में भगवान श्रीहरि भगवान श्रीबालाजी,श्रीशनिदेव महाराज की आराधना करेगा उसके जीवन में सुख शांति समृद्धि और धन-धान्य की वर्षा होगी। इस पृथ्वी लोक पर गुरु ही ईश्वर के प्रतिनिधि हैं गुरु चरणों से होकर जाने वाला मार्ग ही भगवान श्री हरि के चरणों तक पहुंचता है जिस प्रकार राम-राम रटने महर्षि से महर्षि वाल्मीकि एक त्रिकालदर्शी संत बने। अगर आपकी आस्था सच्ची है तो आपको ईश्वर भक्ति का एक दिन फल अवश्य प्राप्त होगा। बालाजी दरबार में भारी संख्या में समस्याओं से पीड़ित श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया। बालाजी के श्रीचरणों से मिलने वाली निशुल्क विभूति प्राप्त कर अपने जीवन को गौरवान्वित किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।