Skip to main content

पवित्र छड़ी श्री निरंजनी अखाड़े के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची

 


हरिद्वार। श्रीआनंद भैरव मंदिर व पौराणिक तीर्थ माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात अष्टकौशल श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती ने पवित्र छड़ी को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज,राष्ट्रीय निर्माण सचिव श्रीमहंत शैलजा माता,सचिव श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत पशुपति गिरी,थानापति महंत महाकाल गिरि,महंत ग्वालापुरी,श्रीमहंत शिवदत्त गिरी,महंत धीरेंद्र पुरी के नेतृत्व में नागा संन्यासी हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पवित्र छड़ी को विष्णु घाट,रामघाट मोती बाजार,बड़ा बाजार होते हुए पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे। जहां मनसा देवी ट्रस्ट व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने वरिष्ठ संतो के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया। पवित्र छड़ी को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पवित्र जल से अभिषेक कराकर भगवान शिव की स्तुति की तथा उत्तराखंड यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। जिसे आदि जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने कई सौ वर्ष पूर्व सनातन विरोधियों के उन्मूलन के लिए प्रारंभ किया था। उन्होंने पूरे भारतवर्ष में सनातन विरोधियों को समाप्त कर चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की थी। यह पवित्र छड़ी इसी परंपरा का प्रतीक है और सतत सनातन धर्म के प्रचार में आज भी जारी है। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा को भविष्य में पूरे देश में ले जाया जाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तथा लेह से लद्दाख तक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार इस पवित्र छड़ी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा आगामी 14अक्टूबर से पवित्र छड़ी उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना होगी। छड़ी यात्रा में जो भी नागरिक भाग लेना चाहे वह जूना अखाड़े में संपर्क कर सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...