Skip to main content

विराट गीता महोत्सव में किया काव्य संध्या का आयोजन

 


हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा आयोजित विराट श्रीमद्भगवद्गीता जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत श्रीमद्भागवत सप्ताह के पंचम दिवस नन्दोत्सव की धूम रही। इसके पूर्व एक आध्यात्मिक काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने भक्तिरस से भरपूर रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियाँ बटोरीं। कवियित्री कंचन प्रभा गौतम द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना कंठ में मेरे जो भी स्वर है,वो तेरा है गुणगान से काव्य संध्या प्रारम्भ हुई। वरिष्ठ कवि अरुण कुमार पाठक के संचालन में हुई इस काव्य संध्या में जोश के कवि अरविन्द दुबे ने दुनिया वालों केकई माँ को मत कहना अपराधी,अपराजिता उन्मुक्त ने सबको शरण देता है शान्ति है दूत भारत,कंचन प्रभा गौतम ने पूछो पूछो कौन हूँ मैं,मैं वही मुखरित गीता वाणी हूँ, अरुण कुमार पाठक ने हे अन्नत कोटि ब्रहमाण्डधीश,तुम युग-युग के आधार हो तथा गीतकार भूदत्त शर्मा ने मुझको तो पनही ही कर दो,चरण सजूं और संग रहूँ मैं सुना कर माहौल को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया।कथा व्यास तथा संस्था के संस्थापक आचार्य करुणेश मिश्र ने कथा को क्रम देते हुए कहा कि यदि हमारे पितृकर्म,देवकार्य अथवा यज्ञोपासना आदि के प्रारम्भ,अन्त अथवा मध्य में वर्षा हो जाये तो यह मान लेना चाहिये कि देव-पितृ ने हमारी यज्ञोपासना को प्रसन्न होकर स्वीकार कर लिया है। आचार्य करुणेश मिश्र ने कहा कि माँ गंगा के तट पर वास करने,उनके जल में स्नान करने तथा जल का पान करने से तो मनुष्य का कल्याण होता ही है,यदि हम गंगाजी के पास से निकलते समय उनका दर्शन मात्र कर लें,तो भी वह मनुष्य इसी पुण्यफल का भागी होता है। कथा के दौरान मुख्य यजमान गणेश शर्मा बिट्टू तथा निकिता शर्मा और सभी यजमान परिवारों के साथ-साथ बृजेश शर्मा,महेश चन्द्र काला ,भूपेन्द्र कुमार गौड़,अरुण कुमार पाठक,विशाल शर्मा,अर्चना तिवारी,अशोक सरदार,रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...