Skip to main content

डाक विभाग ने महावीर चक्र विजेता पर विशेष आवरण कवर जारी किया

 भारतीय डाक सेवा ने कोटद्वार की हेड हेरिटेज एकडेमी में विशेष आवरण कवर जारी।


देहरादून। भारतीय डाक सेवा ने भारत-पाक 1965युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड, महावीर चक्र और हेड हेरिटेज एकडेमी, कोटद्वार के उत्तम प्रदर्शन की सराहना में एक विशेष आवरण कवर जारी किया। इस प्रस्तुति एवं विशेष आवरण का अनावरण महंत विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड की पलटन के जनरल एस.एस.एहलावत रहे। इस मौके पर जनरल एम.एल.असवाल, अध्यक्ष न्.ै.म्.स्. उत्तराखंड एवं भारतीय डाक सेवा के प्रतिनिधि दीपक शर्मा,अधीक्षक,डाक घर पौड़ी डिवीज़न व अन्य अतिथि एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे। डाक टिकट का अनावरण कोटद्वार में पहली बार किसी व्यक्ति विशेष एवं विद्यालय के नाम जारी हुआ है। ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के नेतृत्व में उनकी पल्टन 3 जाट 1965 के भारत पाक युद्ध में अकेली पल्टन थी जो की लगभग 500 जवानो के साथ पाकिस्तान में घुसकर लाहौर तक पहुंच गए थी। इस गुथमगुथा लड़ाई के दौरान ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के प्रतिनिधित्व में लगभग 500जवानो ने 1200से अधिक पाकिस्तानी सैनिको को नेस्तोनाबूत किया एवं बंदी बनाया। ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड के मोर्चे पैर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री ने पहली बार जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने“रिपिल्स ऑफ़ गंगा”पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में हेड हेरिटेज एकडेमी के छात्र एवं छात्राओं ने डॉ.रूपमाला सिंह, प्रधानाचार्य के निर्देशन में माता गंगा से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाया। प्रस्तुति में नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने का सन्देश दिया गया। हेड हेरिटेज एकडेमी कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल का एक प्रमुख सी.बी.एस.ई. आवासीय विद्यालय है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...