Skip to main content

मन ही मोक्ष और मुक्ति का कारण है: आचार्य करुणेश मिश्र,कई हरिद्वार गौरव सम्मान से सम्मानित

 


हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा आर्यनगर में आयोजित विराट श्रीमद्भगवद् गीता महोत्सव के अन्तर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व योग विभागाध्यक्ष तथा वर्तमान में देव  संस्कृति विश्वविद्यालय में अकादमिक डीन के पद पर कार्यरत प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज को गीतारत्न सम्मान से विभूषित किया गया। उनकी स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण उनकी ओर से यह सम्मान डा.भारद्वाज की धर्मपत्नी मिथलेश भारद्वाज ने ग्रहण किया। जबकि पिछले दिनों राजगीर (बिहार) में एशियाई कप महिला हाकी चैम्पियनशिप में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहीं हरिद्वार की अन्तर्राष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी श्यामपुर कांगड़ी की मनीषा चौहान,आर्ट आफ लिविंग फाउण्डेशन के उत्तराखण्ड प्रभारी,जीवन प्रशिक्षक व प्रेरकवक्ता तेजिन्दर सिंह कैंथ,भारतीय सनातन संस्कृति के प्रसारक शिवम् श्रोत्रिय,पत्रकार शशांक सिखौला,ज्योतिष विद्या विशेषज्ञ पं.पवन पंत तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जे.पी.जुयाल को हरिद्वार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी को अंगवस्त्र,सम्मान पत्र भी सौपें संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने कार्यक्रम में इन सम्मानों की घोषणा करते हुए बताया कि,डा.ईश्वर भारद्वाज द्वारा केवल भारत में ही नहीं,बल्कि,विदेशों में भी योग को, लगभग हर स्तर पर,शैक्षणिक पाठ्यक्रम से जोड़ने में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। श्रीमद्भगवद्गीता के उन सभी 18अध्यायों का ही प्रसार और विस्तार है, जिनके नाम किसी न किसी योग के साथ जोड़कर निर्धारित किये गये हैं। उन्होंने जानकारी दी की गीतारन तथा हरिद्वार गौरव सम्मान दिए जाने का सिलसिला संस्था ने वर्ष 1917 से प्रारंभ किया था पतंजलि योगपीठ के महासचिव आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण इस सम्मान से पहली बार विभूषित हुए। समारोह के कथा व्यास आचार्य करुणेश मिश्र ने श्रीमद् भागवत सप्ताह के षष्ठम् दिवस कथाक्रम को विस्तार देते हुए विशेष रूप से गोवर्धन पूजन तथा रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का श्रवण कराया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं की भक्ति भावना तथा उमंग-उत्साह खूब धूमधाम से प्रदर्शित हुए। इसी दौरान अन्य अनेक प्रसंगों का भी संक्षिप्त श्रवण कराया। भागवत कथा गंगा में अवगाहन कराते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मन ही बंधन और मुक्ति का कारण है यदि हम मन से स्वयं को मुक्त अनुभव करें तो हम मुक्त हैं और यदि बंधन में महसूस करते हैं तो स्वयं को बंधनों में बंधा हुआ पाते हैं। उन्होंने कहा कि,परमात्मा तो हमें नित्य निरंतर प्राप्त हैं ही और वह हमारे स्वयं के अंदर ही विराजमान हैं। हमारे ग्रंथ इस बात के साक्षी हैं की जिसने भी स्वयं के अंदर परमात्मा की खोज हेतु अपने भीतर की यात्रा की है,वह परमात्मा का हो गया है और उसने भगवान को इसी जन्म में प्राप्त कर लिया है। इस दौरान मुख्य यजमान गणेश शर्मा एवं श्रीमती निकिता शर्मा और सभी यजमान परिवारों के साथ-साथ बृजेश शर्मा,महेश चन्द्र काला,भूपेन्द्र कुमार गौड़,अरुण कुमार पाठक,विशाल शर्मा,अर्चना तिवारी,अशोक सरदार,रविन्द्र सिंघल,संगीत गुप्ता ,आभा गुप्ता,प्रेम शंकर शर्मा विकास शर्मा,योगेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...