Skip to main content

शिवडेल स्कूल में किया वीर बाल दिवस का आयोजन

 


हरिद्वार। शिवडेल स्कूल जगजीतपुर में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान धर्म,सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्ववेद प्ले ग्रुप के नन्हे बच्चों द्वारा एक विशेष नृत्य प्रदर्शन से हुई।जिसमें उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया। कक्षा 1 से 5तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिनमें चित्रकला और कहानी लेखन शामिल था। बच्चों ने“मेरा भारत के लिए सपना” और “मुझे क्या खुश करता है”जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए और रंग-बिरंगे चित्रों और विचारशील शब्दों के माध्यम से अपनी उम्मीदों और खुशियों को व्यक्त किया। कक्षा 6 से 12तक के विद्यार्थियों ने “राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका”और “विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण” जैसे विषयों पर निबंध लेखन,कविता पाठ और डिजिटल प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों ने राष्ट्र के भविष्य पर गहरे विचार व्यक्त किए और यह बताया कि वे इसे बेहतर बनाने में किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र की सेवा में अपने कर्तव्यों का पालन करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से विद्यार्थियों में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न होता है। विपिन मलिक और विनीत मिश्रा के साथ समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...