Skip to main content

भाजपा की मेयर प्रत्याशी घोषित होने पर किरण जैसल का जोरदार स्वागत

 जनता का आशीर्वाद मिला,तो हरिद्वार का धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप होगा शहर का विकास: किरण जैसल


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों की लिस्ट जारी कर दी है। हरिद्वार नगर निगम से भाजपा ने किरण जैसल को अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है। किरण जैसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोर दार स्वागत किया गया। किरण जैसल ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप शहर का विकास और योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि वे और उनका परिवार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़़े रहे हैं। संगठन की और से सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और संगठन की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार में भी योगदान किया जायेगा। यदि जनता ने अपना सहयोग दिया तो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप शहर का विकास करने के साथ-साथ नगर निगम की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि दो बार सभासद और नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद की धर्मपत्नी किरण जैसल स्वयं भी लगातार दो बार पार्षद रही हैं। सभासद रहे सुभाषचंद प्रदेश में सर्वाधिक मतों से सभासद पद पर जीत दर्ज करने का रिकार्ड भी बना चुके हैं। किरण जैसल ने भी लगातार खासे अंतर से पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से निगम चुनाव जीतकर दर्ज करेगी। हरिद्वार आज भी भाजपा का मजबूत किला है दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर तैयारी में जुड़ जाने का आवान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने घोषित प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल को बधाई दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल का गंगा पूजन कल 30दिसंबर को प्रातः 10ः00बजे हरकी पौड़ी पर किया जाएगा और नामांकन दोपहर 1ः00 बजे रोशनाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके नामांकन के समय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक विधायक,आदेश चौहान,जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,पूर्व महापौर मनोज गर्ग,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन चतुर्वेदी,रीता चमोली,सपना शर्मा,प्रीति गुप्ता,सरोज जाखड़,व्यापारी नेता सुनील शेट्टी,संजीव चौधरी,राजेंद्र भट्ट,सुशांत भट्ट,जगमोहन कौशल,राजीव गावड़ी,नरेश गोयल,अश्वनी कुमार,विष्णु शर्मा,राजू मिनोचा,हितेश शर्मा,दीपक शर्मा ,भूपेंद्र कुमार,हिमांशु,दीपाली,मोनिका,बिहार,निशा पुंडीर,निशा नौटियाल,सिद्धार्थ कौशिक,सुषमा चौहान,नवीन अग्रवाल,गंगा आश्रम चंदेरिया,चंद्रशेकर कुर्र,संजय वर्मा,विजय शर्मा,सचिन भारद्वाज ,उज्ज्वल पंडित,ललित रावत,हितेश शर्मा,रमेश गौड आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...