हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष व भाजपा से शिवालिकनगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ नामांकन किया। विधायक आदेश चौहान ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,“शिवालिकनगर के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा एक सक्षम,निष्ठावान और जनता के प्रति समर्पित नेता हैं। उनका नेतृत्व नगर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं,यह उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी सिद्ध करके दिखाया है। भाजपा हमेशा विकास और जनहित को प्राथमिकता देती है,और निश्चित ही राजीव शर्मा इस पद पर रहते हुए शिवालिकनगर में हर क्षेत्र में विकास को गति देंगे। उनका विजन स्पष्ट है,और निश्चित ही वह नगर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। शिवालिकनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने नामांकन के दौरान कहा,“यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं भाजपा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस महत्वपूर्ण पद के लिए प्रत्याशी बनाया। मेरा मुख्य उद्देश्य नगर की हर समस्या का समाधान करना और विकास कार्यों को तेज़ी से गति देना है। मैं नगरवासियों से अपील करता हूं कि वह मुझे अपना आशीर्वाद दें और भाजपा को वोट देकर मुझे नगर के विकास का अवसर दें।हम मिलकर शिवालिकनगर को एक आदर्श नगर बनाएंगे।भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने इस अवसर पर कहा,“राजीव शर्मा एक ईमानदार और मेहनती नेता हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता ने पहले भी शिवालिकनगर को कई विकास योजनाओं से लाभान्वित किया है। हम पूरी तरह से विश्वास रखते हैं कि उनका नेतृत्व नगर के विकास को नई दिशा देगा। भाजपा का मिशन हमेशा विकास,समाज के हर वर्ग की भलाई और पारदर्शिता रहा है, राजीव शर्मा इस मिशन को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल महामंत्री रविकांत गुप्ता,गौरव रौतेला,सौरभ चौहान,अशोक उपाध्याय,गौरव चौहान,गौरव गुजर,रितेश गौड,पवन सैनी,देव विख्यात भाटी,अशोक शर्मा,सुधांशु राय,राजेश बालियान,मुदित शर्मा, अंशुल शर्मा,भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता और समर्थकों ने एसडीएम परिसर के बाहर राजीव शर्मा को शुभकामनाएं दी और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment