हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि शासकीय कार्य प्रणाली मे सुधार लाये जाने के दृष्टिगत नामित अधिकारियों द्वारा सरकारी कार्यालयो में समय-समय पर छापेमारी/आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। आकस्मिक निरीक्षण में यह पाया गया है कि कई कर्मचारी/अधिकारी कार्यालय हेतु निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचते है, जिस हेतु उनका स्पष्टीकरण एंव वेतन रोकने की कार्यवाही की गयी है। ऐसी स्थिति में सभी विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने-अपने नियन्त्रणाधीन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्धारित समयानुसार कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराये जाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि सभी कार्मिक निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यालय छोडना सुनिश्चित करेगें। यदि किसी कार्मिक को आवश्यक कार्य से निर्धारित समय से पूर्व कार्यालय छोडना पडे,तो वह प्रार्थना पत्र के साथ उक्त अवकाश का इन्द्राज उपस्थिति पंजिका में भी दर्ज कराना सुनिश्चित करेगें। इसके अतिरिक्त यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय अवधि में शासकीय कार्य से बाहर भ्रमण पर जाता है,तो वह अपनी भ्रमण पंजिका में उसका इन्द्राज अवश्य करें। यदि भविष्य में कोई अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय के अनुसार कार्यालय में उपस्थित नही होता है अथवा ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो निर्धारित समय से पूर्व ही कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाते हैं,तो उनको कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment