Skip to main content

25 जनवरी को धरातल तक को तलाशने के लिए मजबूर होगी कांग्रेस.. राजीव शर्मा


हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में डोर और नुक्कड़ सभाएं की। टिहरी विस्थापित वार्ड सात शिवालिकनगर एन.क्लस्टर देवनगर,जेक्लस्टर,तक्षशिला स्कूल,बृजवासी समाज नवोदयनगर,सत्यम कॉलोनी वीणा एनक्लेव टिहरी विस्थापित शामिल रहे। डोर टू डोर और जनसभा में भारी भीड़ में उमड़कर घरों से निकलकर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार अभिनंदन स्वागत किया। जनसमर्थन को देखकर उत्साहित भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि जनता का उत्साह देखते ही बनता है,जिस प्रकार से हमारे जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता सड़कों पर उमड़कर भाजपा के नारे और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पालिका अध्यक्ष सहित 13 के 13सभासद प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है। पूरी नगर पालिका में कोई भी विपक्षी दल चुनाव मैदान में दिखाई नहीं दे रहा है। जनता पूरी तरह से कांग्रेस को जानकारी चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के रथ को जनता नगर पालिका शिवालिकनगर में बहुत तेजी से चलने के लिए हुंकार भर चुकी है। राजीव शर्मा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है की 25 जनवरी को कांग्रेस अपने धरातल तक को तलाशने को मजबूर हो जाएगी 13 के 13 वार्डों में और नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जप्त होने वाली है। चुनाव मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा जिस क्षेत्र में जा रहे हैं,वहां जनता सड़कों पर निकालकर उनका अभिनंदन स्वागत कर रही है, ढोल नगाड़े आतिशबाजी फुल मलाई और पुष्प वर्षा के साथ होती आतिशबाजी यह साबित कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत तो सुनिश्चित है। अब हम पूरे प्रदेश में जीत का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले हैं। डोर टू डोर जनसंपर्क में मुख्य रूप से सभासद प्रत्याशी गरिमा सिंह,हरिओम चौहान, मनीष भंडारी, अंशुल शर्मा, संचित डगर पर सभासद पंकज चौहान हरेंद्र सिंह, अविनाश मिश्रा, सुधांशु राय, पूर्व सभासद अजय मलिक, शैलेंद्र मुंबई कैलाश भंडारी, गौरव गुर्जर, गौरव रौतेला, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...