देहरादून। उत्तराखण्ड को अपने रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे हैं। आगामी राष्ट्रीय खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। इन खेलों को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है।इस अभियान के तहत एक विशेष वेबसाइट बनाई गई है,साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है। इसके अलावा,पंजीकरण केंटर्स भी पूरे राज्य में भेजे जा रहे हैं। ये केंटर्स नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करके राष्ट्रीय खेल में दर्शक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करते हैं।ये पंजीकरण केंटर्स जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीयरक्षक दल अधिकारी की देखरेख में संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को राष्ट्रीय खेल से जोड़ने के उद्देश्य से अब इन पंजीकरण केंटर्स को विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भेजा जा रहा है। 17जनवरी 2025 को,यह पंजीकरण केंटर्स यू.पी.ई.एस विश्वविद्यालय में भेजे गए। यह पहल युवाओं को राष्ट्रीय खेल से जोड़ने का माध्यम बनेगी,साथ ही साथ राज्य में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह को भी बढ़ावा देगी।सरकार सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इन पंजीकरण केंटर्स का उपयोग करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment