हरिद्वार। डीपीएस दौलतपुर में शुक्रवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देना था।समारोह की शुरुआत गायत्री मंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण और पवित्र हवन के साथ किया गया। जिसने विद्यालय के पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने छात्रों को जीवन में नैतिक मूल्यों,परिश्रम और अनुशासन को अपनाने का संदेश दिया। आशीर्वाद समारोह ने विद्यार्थियों के लिए एक मूल्यवान मनोबल बढ़ाने वाला कार्य किया तथा उन्हें उनकी शैक्षणिक यात्रा के इस महत्वपूर्ण चरण में आवश्यक आध्यात्मिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान किया। विद्यार्थियों को शुभकामना पत्र व प्रसाद देकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment