Skip to main content

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय पहुंचे गरीब एवम् जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से राहत दिलाने हेतु कम्बल वितरित किए

 हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय पहुंचे गरीब एवम् जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से राहत दिलाने हेतु कम्बल वितरित किए। उन्होंने कम्बल वितरण कार्य हेतु सहयोग करने वाली संस्थाओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ते शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा ,निर्धन व गृहविहीन/निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जनपद में अवस्थित औद्योगिक इकाई टी.सी.पी.एल.फॉउन्डेशन मुम्बई शाखा हरिद्वार तथा किरबी कम्पनी,सिडकुल हरिद्वार द्वारा सी.एस.आर.फण्ड के अन्तर्गत 500-500नग कम्बल मंगलवार को जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में तहसीलों हरिद्वार,रुड़की,लक्सर व भगवानपुर को 200-200नग कम्बल ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु बेसहारा,निर्धन व गृहविहीन/निराश्रित व्यक्तियों को वितरण हेतु उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा मैं.टी.सी.पी.एल.फॉउन्डेशन मुम्बई व किरबी कम्पनी कम्बल उपलब्ध कराये जाने पर धन्यवाद/आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सिडकुल स्थित अन्य औद्योगिक इकाईयों को भी शीतलहरी/ठण्ड के बचाव हेतु कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर,टोपी ,मौजे,दस्ताने व शॉल,आदि) जरूरतमंदो को उपलब्ध कराये जाने हेतु आहवान किया।जिला प्रशासन जनपद शीतलहर से बचाव हेतु लगभग 165स्थानों प्रतिदिन जलाये जाने की व्यवस्था की जा रही है तथा जनपद हरिद्वार अन्तर्गत कुल 13रैन-बसेरो में अभी तक कुल-2369 राहगीरों/निराश्रितो द्वारा आश्रय लिया गया तथा समस्त तहसीलों व उच्चाधिकारियों के माध्यम से कुल 1632कम्बल बेसहारा,निर्धन व गृहविहीन/निराश्रित व्यक्तियों को निःशुल्क वितरित किये गये है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...