हरिद्वार। वार्ड 25 आचार्यान से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कौशल्या देवी ने मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी के साथ वार्ड में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी ने देश को लूटा है। उनके शासन में गरीब अधिक गरीब होता चला गया। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। जहां बिजली,पानी के बिल से जनता को राहत मिली हुई है। आम आदमी पार्टी गरीब जनता की पार्टी है। बीजेपी आम आदमी पार्टी के नेताओं से डरती है।इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,सांसद संजय सिंह आदि बड़े नेताओं पर झूठे मुकदमे कर उन्हें जेल में डाला। जनता के आशीर्वाद से सभी बाहर हैं। प्रत्याशी कौशल्या देवी ने कहा कि पूर्व की भाजपा पार्षद ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। वार्ड की जनता त्रस्त है। जनता इस बार आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को अपना वोट देगी।इस अवसर पर रेखा बाल्मीकी, शिशुपाल ,शीतल,राजवंती,रमेश,रविंद्र,कलावती आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment