हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद में जिलाधिकारी देहरादून ने उमेश कुमार का शस्त्र लाईसेंस भी निरस्त कर दिया हैं। हरिद्वार पुलिस ने उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम देहरादून से पत्राचार किया था। मामले में कुंवर प्रणव सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के नौ शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी हरिद्वार ने निरस्त कर दिए थे। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन व निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर हुए विवाद के बाद रविवार को कुंवर प्रणव ने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह व उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। कुंवर प्रणव सिंह को अदालत ने 14दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों को मुचलका पांबद किया है। इसके अलावा घटनाक्रम शामिल रहे अन्य लोगों की पहचान भी पुलिस कर रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment