Skip to main content

भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की ओर से काव्य संगोष्ठी का भव्य आयोजन

 मेरे मन में गहरा सागर फिर भी प्यास लिए फिरता हूं- भूदत्त शर्मा           


हरिद्वार। भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के तत्वावधान में ऋतुरंग काव्य प्रणेता संगम के सुअवसर पर बीती शाम एसएमजेएन (पीजी) कालेज के सभागार में श्रृंगार रस और वीर रस से ओतप्रोत काव्य संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।काव्य संगोष्ठी की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि विमल कुमार,डॉ.रवि कांत शर्मा और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रसिद्ध गीतकार भूदत्त शर्मा ने श्रृंगार रस पर काव्य पाठ से करते हुए कहा कि मेरे मन में गहरा सागर फिर भी प्यास लिए फिरता हूं,इसकी खुशियां उसके दुखड़े हर अहसास लिए फिरता हूं,ना कोई रूठे ना कोई छुटे मुझ से किसी का दिल ना टूटे,संबंधों को पुष्पित करने मैं मधुमास लिए फिरता हूं। कवि अमन शुक्ला शशांक ने वीर रस पर काव्य पाठ कर सभी में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि देश पर जो मर मिटे,वही जवानी होनी चाहिए। कवि अंबर खरबंदा ने परिवार वाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने दिल की कभी न कहता हूं,उनकी हर एक बात सहता हूं,बेटे रहते थे मेरे घर में कभी, अब मैं बेटों के घर में रहता हूं। दिव्यांश कुमार दुष्यन्त ने कहा कि एक जमाना आएगा कलम चलेगी रास्ते पर और लेखक कैद हो जाएगा। महिला कवि नेत्री राजकुमारी राजेश्वरी ने नारी का सजीव चित्रण करते हुए कहा कि दुनिया वालों कद्र करो कुछ औरत के उद्गार की। यही भारती है जग-जीवन में रंगत अपने प्यार की। इसके अथक प्रयासो से ही सजती है गृह वाटिका।बिन नारी तस्वीर अधूरी रह जाती संसार की। कवयित्री महिमा श्री ने श्रृंगार रस पर काव्य पाठ तो किया ही उन्होंने पतियों की भी जमकर क्लास लगा कर सभी को लोटपोट कर दिया। सबसे अंत में श्रीकांतश्री ने वीर रस और भक्ति रस के साथ ही पन्ना धाय पर काव्य पाठ कर सभी में देश भक्ति का जोश भर दिया। मुख्य अतिथि महंत अनिल गिरी,विशिष्ट अतिथि विशाल गर्ग,विमल कुमार और डॉ.रविकांत शर्मा व राज्य महिला आयोग की सदस्य कमला जोशी ने भी अपने विचार रखे और सुन्दर काव्य संगोष्ठी का आयोजन करने के लिए भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा को साधुवाद दिया। शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा ने अपनी शाखा के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस साल का 65वां आयोजन है।जिला समन्वयक कुशलपाल सिंह चौहान और जिला सह समन्वयक अमित कुमार गुप्ता और पंचपुरी शाखा के अध्यक्ष निखिल वर्मा और महिला सहभागिता श्रीमती आभा वर्मा ने सभी कवियों और अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भेल शाखा,शिवालिक शाखा ,संस्कार शाखा,देवभूमि और अलकनंदा शाखा के दायित्व धारी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...