हरिद्वार। वार्ड 3 से नगर निगम पार्षद सूर्यकान्त शर्मा ने नगर विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन देकर नगर निगम बोर्ड द्वारा पूर्व में प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला शहर का पहला राजकीय महाविद्यालय है। महाविद्यालय वर्तमान में श्री मोहनानन्द आश्रम भीमगोड़ा के पांच कमरो में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। वार्ड 3 दुर्गा नगर के अन्तर्गत पावन धाम के निकट नगर निगम की खाली पड़ी भूमि महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए देने के लिए 11 जुलाई 2022 को हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय हेतु भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी थी। लेकिन त्रुटिवश प्रस्ताव में निःशुल्क भूमि आवंटन का जिक्र नहीं आया। जिसके कारण अभी तक राजकीय महाविद्यालय को भूमि आवंटित नहीं हो पाई है। जिससे महाविद्यालय में अध्यनरत् छात्र-छात्राओ को तमाम समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। सूर्यकांत शर्मा ने आगामी बोर्ड बैठक में उक्त भूमि राजकीय महाविद्यालय को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment