हरिद्वार। देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डा.चिन्मय पण्ड्या को पौलैण्ड में रॉक्लॉ शहर का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। डा.पण्ड्या को मानवता के प्रति उनके योगदान और समाज कल्याण में उनकी भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान में सम्मान पत्र आदि भेंट किया गया। डा.चिन्मय पण्डया ने इस सम्मान को विश्व भर के गायत्री परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी की कृपा से यह सम्मान प्राप्त हुआ है।इस परं अखिल विश्व गायत्री परिवार के करोड़ों परिजनों का समान अधिकार है,इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गयी है।वे अपने मिशन के प्रति और अधिक समर्पित होंगे। इस प्रकार के सम्मान न केवल सम्मानित व्यक्ति के लिए बल्कि समाज और मानवता के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होते हैं।पौलैण्ड के रॉक्लॉ शहर में आयोजित इस सम्मान समारोह में टॉमसजो माजोविकी के मेयर मार्सिन विटको कार्तिकेय जौहरी,रॉक्लॉ में भारतीय गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत और फादर क्रिजस्तिोफ किल्बोविक्ज,प्रमुख सेंट क्रिस्टोफर फाउंडेशन,रॉक्लॉ में धर्मशास्त्र के पोंटिफिकल संकाय के पूर्व कुलपति फादर आंद्रेज टॉमको आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी व शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी सहित सम्मत गायत्री परिवार ने डरा.चिन्मय पण्ड्या को बधाई दी। डा.चिन्मय पण्ड्या अपने यूरोप प्रवास के अंतर्गत इन दिनों पोलैण्ड में हैं।वे बाल्टिक देशों का भी दौरा करेंगे और बाल्टिक देशों के शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति पर विशेष व्याख्यान देंगे।

Comments
Post a Comment