Skip to main content

विद्या, कला और संगीत की देवी हैं मां सरस्वती-स्वामी संतोषानंद देव

 सरस्वती पूजन समारोह में बाल कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 


हरिद्वार। महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि सरस्वती कई नामों से जानी जाती है।श्रीअवधूत मंडल आश्रम में आयोजित सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों के संबोधित करते हुए स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने कहा कि हाथों में वीणा और पुस्तक धारण करने वाली माता विद्या,कला और संगीत की देवी के रूप में जानी जाती है। ज्ञान और विद्या की देवी मां शारदा के एक हाथ में पुस्तक है। इनकी पुस्तक लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करती है। देवी के दूसरे हाथ में वीणा है। इसलिए माता को वीणावादिनी भी कहा जाता है। वीणा का अर्थ खुश रहने और खुशी बांटने से है। जन्म के बाद माता सरस्वती ने वीणा के तार छेड़े थे तो संसार आनंद से चहक उठा था। गौरतलब है कि पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में पंचम सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन श्रीअवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में किया जा रहा है।तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को पहले सत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज,सीए आशुतोष पाण्डेय,बीएन राय,डा.नारायण पंडित,अबधेश झा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके उपरांत  सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र के परिकल्पना ब निर्देशन गुरु भवानी सिंह, गुरु इंदू सिंह के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने कथक नृत्य, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल फोक डांस और फोक डांस पर शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई।यशविता,सरिन,कास्वी,अक्षिता,राज शाह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।सरस्वती वंदना-नित्या शर्मा,वर्णिका,सिया शर्मा,इस्मिता शर्मा,उन्नति कश्यप ने प्रस्तुत की। इसी क्रम में ओम नमःशिवाय धुन पर राबिया रम्या,रिहाना,गोरिष्ठ,वैभवी नौटियाल,आद्या ने मुकुंदा मुकुंदा गीत पर प्रस्तुति दी।तृषा सिंह,सांभवी गर्ग,अन्या ने अई गिरी नंदिनी पर प्रस्तुति दी।घूमर नृत्य वेदिका यादव,सान्वी मनचंदा,अंशिका,दिग्वी अरोड़ा, परनिका शुक्ला,ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत पर अवनी अग्रवाल,आधविका चौहान,मधु ने प्रस्तुत किया। रिद्धिम झा ने क्लासिक नृत्य प्रस्तुत किया।उन्नति कश्यप,आद्या गोयल,सृष्टि वर्मा,ग्रुप डांस निशीथिनी गुप्ता,मौलश्री वर्णिका,कनक,निया शर्मा,सिया शर्मा,नैंसी नौटियाल ,समृद्धि रावत,मानविका सिद्धार्थ त्रिपाठी, चांदनी सिंह,सुप्रिया सहित अन्य बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव,अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय ,महासचिव बीएन राय ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीता झा ने किया। कार्यक्रम में डा.नारायण पंडित,आशीष कुमार झा,अबधेश झा,काली प्रसाद साह,विष्णुदेव ठेकेदार,विनोद साह,महेश दूबे,रवि मिश्रा,संतोष झा,अतुल राय ,अजय राय,राकेश मिश्रा,गुलाब यादव,विनोद यादव,कामेश्वर यादव,प्रमोद यादव,वरूण शुक्ला ,अनिल झा,दीपक झा,पं.तरूण शुक्ला,नीलम राय,प्रियंका राय,रश्मि झा,वाणी झा,प्रिती चौधरी ,रीना कर्णवाल,खुशबू झा,श्वेता मिश्रा,पिंकी झा,किशोरी झा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन बुधवार 5फरवरी को प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...