Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नगर विधायक पर मुकद्मा दर्ज करने की मांग को धरना


हरिद्वार। चाईनीज मांझे के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मदन कौशिक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नगर कोतवाली में धरना दिया। चाईनीज मांझे का विवाद अब राजनैतिक रंग लेने लगा है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर नगर विधायक पर चाईनीज मांझे से पतंग उड़ाने का आरोप लगाते हुए पोस्ट करने पर देर-रात विधायक की छवि खराब करने के आरोप में तीन कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज कराए गए।जिसके बाद आज कांग्रेसियों ने मुरली मनोहर,अमन गर्ग और वरुण वालियान के नेतृत्व में नगर कोतवाली का घेराव किया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि सत्ता के दबाव में निर्दाेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।वरुण वालियान ने कहा विधायक का आचरण समाज विरोधी है। इसके लिए सर्वाेच्च न्यायालय जाने की जरूरत पड़ी तो भी पीछे नहीं हटेंगे।पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चाईनीज मांझे से लोगों की मौत हुई है।कई लोग घायल हैं। इसके बावजूद विधायक द्वारा चाईनीज मांझे का उपयोग शर्मनाक है।कांग्रेेस प्रदेश उपाध्यक्ष डां.संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने के लिए मुकदमें किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यही है कि विधायक चाईनीज डोर से पतंग उड़ा रहे थे। फोटो वीडियो में विधायक समर्थकों के हाथ में चाईनीज डोर का गुल्ला साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए इस मामले में पुलिस को निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की औरं से शिकायत मिली है।तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।जांच के उपरांत नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी।धरना देने वालों में कैलाश भट्ट,राजीव भार्गव,महावीर वशिष्ठ,हिमांशु गुप्ता सहित सभी कांग्रेस पार्षद और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।दूसरी और विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में करारी हार से बौखलाई कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 100फीसदी शुद्ध स्वदेशी डोर से उन्होंने बसंत पंचमी पर पारंपरिक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ा कर सभी को चाईनीज मांझे का प्रयोग ना करने का संदेश दिया।लेकिन कांग्रेस इसमें भी ओछी मानसिकता के तहत राजनीति कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...