Skip to main content

जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न


हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर संगठन पर्व 2025 के निमित्त जिला हरिद्वार में आगामी मंडल अध्यक्ष चयन करने हेतु जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में योजना बनाई गई। संगठनात्मक चुनाव के क्रम में यथाशीघ्र मंडल अध्यक्षों का जिले में चुनाव संपन्न किया जाना है।पार्टी के संविधान एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मंडल देश की नियुक्तियां होनी है,इस हेतु प्रदेश की ओर से मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक जल्द जाकर अपेक्षित पदाधिकारीयो से राय लेंगे।उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष पार्टी का प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है मंडल अध्यक्ष पर पार्टी का कोई ना कोई दायित्व अथवा वह पार्टी में पदाधिकारी होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष वैचारिक पृष्ठभूमि एवं संगठन के कार्यों की समझ रखने वाला होना चाहिए।विधानसभा पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्षों के नाम का पैनल मंडल में राय देने वाले अपेक्षित सभी पदाधिकारी से परामर्श करने के पश्चात संलग्न प्रारूप को 16फरवरी तक प्रदेश नेतृत्व को सौंप देंगे तत्पश्चात विधानसभा पर्यवेक्षक से विचार विमर्श के बाद प्रदेश संगठन द्वारा घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा जिलाउपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा,जिला युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ,अरविंद अग्रवाल उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...