Skip to main content

करो मां सरस्वती का ध्यान, मिलेगा विद्या बुद्धि का वरदान डॉ संतोषानंद देव

पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में पंचम सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन 


हरिद्वार।श्रीअवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि विद्या एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती देवी के प्राकट्य दिवस पर महाकुंभ स्नान,बसंत पंचमी का संगम बना है। उन्होंने कहा कि मां देवी सरस्वती का जन्म माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था। इस दिन देवी सरस्वती सफेद कमल पर सवार होकर हाथों में वीणा,माला और पुस्तक धारण किए हुए प्रकट हुई थीं। इसीलिए हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा मनाई जाती है। इसी दिन से बसंत पंचमी की शुरुआत भी होती है।देवी सरस्वती को विद्या,ज्ञान,बुद्धि और विवेक की देवी माना जाता है। देवी सरस्वती की पूजा करने से कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। देवी सरस्वती को शारदा,वीणावादिनी,वीणा पाणि,भारती,वाग्देवी,महाश्वेता,ज्ञानदा,हंसवाहिनी और वागेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है।बसंत पंचमी देवी सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी हंसवाहिनी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।देवी सरस्वती को ज्ञान,संगीत,कला और शिल्पकौशल की देवी माना जाता है।पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव बीएन राय ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्या एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती देवी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार,03 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।बुधवार 05फरवरी को स्थापित मुर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के प्रांगण में महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी संतोषानंददेव के सानिध्य में पंचम मां सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान समारोह की की वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है।कार्यक्रम संयोजक की भूमिका रंजीता झा बखुबी निर्वहन कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...