Skip to main content

दीवारों पर देवी देवताओं के चित्र बनाए पर लगायी जाए रोक-पंडित अधीर कौशिक


हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर दीवारों पर देवी देवताओं के चित्र बनाए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से शहर में सरकारी भूमि पर सड़कों के दोनों तरफ दीवारें बनाकर एक तरफ सड़कों को संकरा किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार में कुंम्भ मेलों में कठिनाईयों का सबब बनना अवश्यंभावी है।वहीं दूसरी तरफ इन दीवारों पर हिन्दु देवी- देवताओं के चित्र बनाकर सनातन संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। देवी देवताओं के चित्र बनी दीवारों पर कोई भी अशिक्षित व्यक्ति जाने-अनजाने पेशाब कर देवी-देवाओं का अपमान कर सकता है। इस प्रकार की घटना वर्ष 2021 के कुम्भ पर्व पर घटित हो चुकी है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के चित्रों का हटवा दिया गया था। यह आश्चर्य का विषय है कि सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जो दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र बनाने की संस्तुति कर रहे है वे इतनी सामान्य जानकारी से अनभिज्ञ है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि दीवारों पर देवी देवताओ के चित्र न बनाकर उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया जाये या पशु पक्षियों व पेड़ पौधे की आकृतियां बनाई जाये। जिससे बच्चे उन्हें देखकर प्रेरणा ले सकें और स्वयं उस कला को सीख सकें। इसके साथ ही गीता सार,रामायण की चौपाईयां,प्रेरणादायक श्लोक,सूक्तियों,महात्मा गांधी,डा.भीमराव अम्बेडकर,सुभाष चन्द्र बोस के विचार,सत्यमेव जयते,वसुधैव कुटुम्बकम जैसे विचारों को लिखा जाये जो हमारी धार्मिक व आध्यात्मिक प्रेरणा के प्रमुख स्रोत है।उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में दीवारों पर हिन्दु देवी- देवताओं का प्रदर्शन करने पर तत्काल रोक लगायी जाये और जहां इनके चित्र बनाये गये हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाये,ऐसी संस्तुति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...