Skip to main content

सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं भगवान शिव-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री


हरिद्वार। श्रीराधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पीपलेश्वर शिव मंदिर कृष्णा नगर कनखल में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने शिव एवं सती चरित्र श्रवण कराते हुए बताया कि राजा दक्ष प्रजापति ने सभा का आयोजन किया। उस सभा में ऋषि,मुनि,देवी,देवता सभी उपस्थित थे। दक्ष प्रजापति सभा में देर से पहुंचे,सब ने उठकर दक्ष प्रजापति का स्वागत किया। सभा में ब्रह्मा,विष्णु एवं शिव तीनों देवता बैठे रहे।दक्ष प्रजापति ने शिव के द्वारा अपना अपमान जान करके क्रोधित होकर कहना प्रारंभ किया कि शिव जिसको मैंने अपनी बेटी का कन्यादान दिया है।शिव ने उठकर मेरा स्वागत नहीं किया।यह शिव सदा भूत प्रेतों का संग करने वाला श्मशान में रहने वाला है। शिव को क्या पता कि कैसे दूसरे का सम्मान किया जाता है।दक्ष ने शिव का बहुत अपमान किया।शिव के गण भी वहां मौजूद थे,सब को बड़ा बुरा लगा। नंदी जोकि शिव के वाहन है।ं उन्होंने दक्ष को श्राप देते हुए कहा दक्ष तुम बहुत मैं-मैं कर रहे हो।जो मैं-मैं करता है वह बकरे की योनि में जाता है।तुम्हारे धड़ से बकरे का सिर लग जाए। दक्ष के अनुयायियों ने भी शिव गणों को श्राप देते हुए कहा कि तुम भिक्षुक हो जाओ। भगवान शिव ने देखा कि झगड़ा ज्यादा बढ़ रहा है तो भगवान शिव कैलाश पर्वत को चले गए।शिव के गण भी कैलाश पर्वत पहुंच गए।दक्ष प्रजापति ने शिव अपमान के लिए हरिद्वार कनखल में यज्ञ का आयोजन किया। सभी को निमंत्रण दिया। लेकिन शिव को निमंत्रण नहीं दिया। सती को जब पता चला कि मेरे पिता के यहां यज्ञ हो रहा है। बिना शिव की आज्ञा के सती यज्ञ में पहुंच गई और शिव का अपमान देख कर के सती ने दक्ष यज्ञ में अपना शरीर त्याग दिया। शिव को जब पता चला भगवान शिव के द्वारा वीरभद्र की उत्पत्ति हुई। वीरभद्र ने दक्ष यज्ञ का विध्वंस कर दिया। दक्ष के धड़ को यज्ञ कुंड में स्वाहा कर दिया। तब सभी ने भगवान शिव की स्तुति की। शिव ने स्तुति से प्रसन्न होकर दक्ष के धड़ से बकरे का सर जोड़कर कर दक्ष को जीवनदान दिया। तब वहीं पर भगवान नारायण प्रकट हुए सभी ने भगवान नारायण एवं भगवान शिव से वरदान मांगा कि हरिद्वार में ही दक्षेश्वर के रूप में भगवान शिव सदा सर्वदा विराजमान हो जाएं और भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें। तभी से भगवान दक्षेश्वर के रूप में हरिद्वार कनखल में विराजमान हैं।इस दौरान मुख्य जजमान पंडित प्रकाश जोशी,संतोष अग्रवाल,शांति दर्गन,वीना धवन ,राधा अरोड़ा,पिंकी चावला,अमृत वर्षा,मंजू साईं,पूजा वालिया,मीना पाल,दर्शन दर्गन,चंचल अरोड़ा,रश्मि कटारिया,कौशल कटारिया,पंडित गणेश कोठारी,अनिल कटारिया आदि मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...