Skip to main content

महापुरुषों की स्मृति को केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं रखना चाहिए: बाबा हठयोगी

 ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज को दी श्रद्धाजंली


हरिद्वार। रानी गली भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट एवं गुरु कृपा संत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान आयोजित प्रवचन और गुरु स्मरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठयोगी ने की,संचालन राम विशाल दास ने किया। ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।इस दौरान बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि महापुरुषों की स्मृति को केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं रखना चाहिए,बल्कि उनके दिखाए मार्ग को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि स्वामी निजानंद महाराज का जीवन त्याग,सेवा और भक्ति का प्रतीक था।हमें भी इसी राह पर चलते हुए समाज सेवा करनी चाहिए। महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि यह आश्रम संत परंपरा की पावन धरोहर है,आध्यात्मिक साधना तथा समाज सेवा का केंद्र बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सन्त सतनाम महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कृपा से ही जीवन में शांति,समृद्धि और मोक्ष का मार्ग खुलता है। समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन निजानंद महाराज के आदर्शांे को अपनाते हुए समाज सेवा में अपना योगदान दें लगातार गरीब व असहाय निर्धन परिवारों की सेवा में समिति अपना योगदान दे रही है। राम विशाल दास ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। हिन्दू संस्कृति के सर्वधन में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज के अधूरे कार्य को आश्रम में सेवा के माध्यम से किये जा रहे है मानव सेवा का संदेश लगातार दिया जाता है। श्रद्धांजली देने वालों में सचिव राकेश कुमार,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवं राम विशाल दास ने सभी संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। संतों को शॉल,पुष्पमाला कार्यक्रम में महंत मुरारी राम, महंत रविदेव शास्त्री,महंत शिवम महाराज,महंत गोविंद दास,महंत ओमदास,महन्त ज्ञानानन्द महाराज,स्वामी जमना दास महाराज,महंत प्रह्लाद दास,महंत दिनेश दास,आई.डी.शास्त्री,भीम सेन महाराज, पार्षद आकाश भाटी,भाजपा नेता मनोज जखमोला,चंद्र भूषण शुक्ला,डॉ हर्ष वर्धन जैन,मनोज बिष्ट,वीरचन्द गुप्ता,कपिलदेव,रूपेन्द्र सिंह,अंजू राणा,रमेश कक्कड़,गगन गगन चावला, प्रदीप ,निशीथ ऐरन,गौरव पाल,सन्नी गिरी,नितिन शर्मा,वेदान्त उपाध्याय,विशाल भट्ट,शिवकुमार राजपूत ,सहित अनेक गणमान्य संत,समाजसेवी एवं भक्त उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...