Skip to main content

धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में होगा कार्यक्रमों का आयोजन

तीन वर्ष में धामी सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक निर्णय-डा.देवेंद्र भसीन


हरिद्वार। धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर 22 से 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सरकार में दायित्वधारी डा.देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल व उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक तीन वर्ष 23मार्च को पूरा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के साथ हुए कार्याेें के कारण ये तीन वर्ष ऐतिहासिक महत्व के और गौरवपूर्ण हैं। डा.भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष सेवा, सुशासन व विकास के वर्ष है। इन तीन वर्षों को लेकर पूरे प्रदेश में सरकार सेवा थीम पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।जिसमें भाजपा अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए सरकार  की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए डा.भसीन ने बताया कि 22मार्च को मुख्यमंत्री अल्मोडा में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 मार्च को सेवा दिवस मनाया जाएगा,मुख्यमंत्री देहरादून में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और स्वास्थ्य शिविर व बहुउद्देश्यीय शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके पश्चात 30 मार्च तक प्रदेश के ब्लॉकों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सेवा शिविर आयोजित होंगे इनमें स्वास्थ्य परीक्षण रक्तदान शिविर व जनता से जुड़े विभिन्न कार्यों को यथास्थान पूरा करने के लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह कार्यकाल ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णयों वाला है,जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। तीन वर्षो में सरकार ने समान नागरिक संहिता,सशक्त भू-कानून,नकल विरोधी,दंगा विरोधी कानून,महिला आरक्षण,राज्य आंदोलनकारी आरक्षण आदि महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। डा.भसीन ने कहा कि ये तीन वर्ष उत्तराखंड के तेज व चहुंमुखी विकास,मातृ शक्ति के सशक्तिकरण,युवाओं के लिए रोजगार,पूर्व सैनिकों,किसानों,व्यापारियों,समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धाम ताप की जो दिशा दिखाई है वह राज्य के बारह माह के पर्यटन के विकास में गेम चेंजर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री अपने विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने व प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य बनाने की दिशा तेज गति से आगे बढ़े हैं। ये तीन वर्ष हमारी सनातन संस्कृति, उत्तराखंड की रक्षा और विरासत के प्रसार के वर्ष भी हैं। तीन वर्षों में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार हुए हैं और अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही जनता के लिए सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का तंत्र विकसित किया गया। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।राज्य में लैंड जिहाद,लव जिहाद,थूक जिहाद आदि प्रदेश व सनातन विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। 24,000 रिक्त सरकारी पदों में से 19,000 पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर जीरों टोलरेंस की नीति के चलते जहां एक और भ्रष्टाचार के अनेको मामलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को जेल भेजा गया है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार और नकल से मुक्त करने का जो संकल्प लिया गया।उसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कड़ा नकल विरोधी कानून परित किया गया। जिसके आधार पर केन्द्र सरकार ने भी इस दिशा में कार्यवाही की वहीं दूसरी और जनता को भ्रष्टाचार करने की शिकायत करने का अधिकार देने के लिए 1064 ऐप जारी किया गया है। जिसमें दी गई सूचनाओं को गोपनीय रखा जाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सशक्त बहिना उत्सव योजना के माध्यम से 3.18करोड़ के स्थानीय उत्पादों का विपणन किया गया है। डा.भसीन ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन करियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये राज्य सरकार द्वारा जहां उन्हें सम्मान राशि प्रदान की जाती है। वहीं सरकार ने आंदोलनकरियों व उनके पात्र अश्रितों को 10प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एक मुश्त राशि में वृृद्धि की गई है। इनमें परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली राशि 30लाख से बढ़ाकर 50लाख की गई है।इसी प्रकार अशोक चक्र 30लाख से 50लाख,महावीर चक्र 20लाख से 35 लाख,कीर्ति चक्र 20लाख से 35लाख,वीर चक्र और शौर्य चक्र 15लाख से 25लाख और सेना गैलेंट्री मेडल 07लाख से 50लाख मैन्सइनडिस्पेच 3लाख से 10लाख किया गया है।उत्तराखण्ड में आम जनता को सस्ता व सुुलभ उपचार दिलाने के लिए जहां सरकारी अस्पतालों व प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों की संख्या बढ़ायी गयी। वहीं अटल आयुषमान योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को 5लाख रूपये वार्षिक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान कि जा रही है।इसके अंतर्गत 50लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड बना लिये है और लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।डा.भसीन ने कहा कि राज्य के विकास में कनेक्टविटी की विशेष भूमिका रही है।इसलिए राज्य में सड़क रेल हवाई मार्गों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के गढ़वाल व कुमांऊ से कई नई ट्रेन शुरू की गई हैं। श्रीकेदारनाथ व श्रीहेमकुण्ड साहिब रोपवे का निर्माण प्रगति पर है। इनके अतरिक्त बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित के कार्य चल रहे है,इनमें गरीब परिवारों को 3 सिलेंडर मुफ्त देना। इन सब का परिणाम है कि उत्तराखण्ड ने सतत विकास लक्ष्य 2023-24 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रैसवार्ता में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर,जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा भी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...