हरिद्वार। मां चामुंडा देवी जाने वाली कलश यात्रा हर की पैड़ी से शुरू होकर बिल्केश्वर पहुंची जहां पहले से ही मौजूद वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों कलश यात्रा को रोक दिया। वन डिप्टी रेंजर जीपी बहुगुणा ने चामुंडा जा रहा कलश भक्तों के हाथों से लेकर बिलकेश्वर मंदिर में चढ़ा दिया,जिसे मां चामुंडा देवी के भक्तों ने आस्था पर चोट बताया। प्राचीन मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के सचिव सुनील शर्मा ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस कथित व्यवहार के लियें वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भक्तों की आस्था को देखते हुए भक्तों को मां चामुंडा देवी जाने की अनुमति तथा भंडारे किये जाने की मांग की है। मां चामुंडा देवी के भक्तों की आस्था पर भविष्य में इस प्रकार से प्रहार ना किया जाये। जिस देश में सनातन धर्म का डंका पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां हिंदुत्व की आस्था पर इस प्रकार का प्रहार भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा,विजय पांडे,हेलो पंडित,सुनील शर्मा,पं.अधीर कौशिक,विजय पांडे,अजय जयस,रोहित रामपाल,शिबू रोहित,सुनील,रूपेश,निखिल,सोनू निक्कू,अमन संदीप नाथ,हर्ष शर्मा संदीप नाथ,जग्गू सैंटी रूपेश,रामपाल रोहित सहित भारी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment