Skip to main content

किसानों ने दी, पहलगाम आतंकी हमले शहीदों को श्रद्धांजलि

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की कार्यशाला आयोजित 


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन प्रधान द्वारा आयोजित कार्यशाला में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों आत्म शान्ति के प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सरकार से हमलावरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही संगठन में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन की कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सैन धर्मशाला,रानीपुर में आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान एवं संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम किसान नेताओं द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सामान्य नागरिकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया एवं उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियो ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुःख व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन(प्रधान) सरकार के साथ और आरोपियो पर कडी कार्रवाई की मांग करती है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिद्वार में यूनियन की कार्यशाला का आयोजन कर किसानो को संगठन की नीतियों और कार्यशैली की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हरियाणा से आए हुए पदाधिकारियों ने संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने अपने विचार रखे।संगठन के सक्रिय सदस्यो में से कई को नई जिम्मेदारियां सौपी गई है।उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।साथ ही बतया की स्थानीय किसान नेताओं ने किसानो की समस्याओं को भी उठाया।जिसमें फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना,किसानों को उनकी फसलों के लिए गारंटी मूल्य दिलवाने हेतु सरकार से तत्काल प्रभाव से कानून बनाए जाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी,प्रदेश अध्यक्ष यूपी राजेंद्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार,जिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार चौधरी,मेरठ मंडल अध्यक्ष आजाद ठाकुर,पश्चिम महासचिव अशोक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी,यूपी प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी,सचिन,पंकज प्रधान लक्सर ब्लाक अध्यक्ष,दीपक खानपुर ब्लाक अध्यक्ष, बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष विशाल ठाकुर के साथ सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...