Skip to main content

रीप परियोजना से आत्मनिर्भर बनी रीना अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा


हरिद्वार। इच्छा शक्ति,मेहनत और रीप परियोजना से मिली सहायता से आत्मनिर्भर बनी जनपद के लक्सर विकासखंड के अकौढ़ा कलां गांव की रहने वाली रीना अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयी हैं। रीना अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की इच्छा रखती थीं। पति की सीमित आय से घर चलाना मुश्किल था। जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गया था।इसी बीच उन्हें रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (रीप)  ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में जानकारी मिली,जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। रीना एनआरएलएम के तहत गठित हरियाली स्वयं सहायता समूह जो आदर्श सीएलएफ के अंतर्गत आता है,की सक्रिय सदस्य हैं।उन्होंने रीप परियोजना के सहयोग से अपने ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने का निर्णय लिया।योजना के अंतर्गत रीना को 1लाख रूपए की सहायता प्राप्त हुई। जिसमें उनका स्वयं का निवेश 20हजार रूपए,50रूपए का बैंक लोन और रीप परियोजना से मिली 30हजार रूपए का अनुदान शामिल था। इस राशि से उन्होंने अपने ब्यूटी पार्लर का विस्तार किया,जरूरी उपकरण और सौंदर्य उत्पाद खरीदे।पहले उनका व्यवसाय छोटे स्तर पर था।लेकिन अब वे इसे व्यवस्थित रूप से चला रही हैं।जिससे उनके ग्राहक की संख्या बढ़ी और वे 5हजार से 10हजार रूपए मासिक कमा रही हैं।ग्रामोत्थान रीप परियोजना ने उन्हें व्यवसाय प्रबंधन,वित्तीय नियोजन और ग्राहक सेवा की जानकारी दी। जिससे वे अपने कार्य को सफलतापूर्वक चला रही हैं। अब रीना अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।उनकी यह सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन,वित्तीय सहायता और आत्मविश्वास मिलने पर कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।रीना ने बताया कि ग्रामोत्थान रीप परियोजना ने उनके सपनों को साकार किया है और यह पहल भविष्य में कई अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...