हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के चरणजीत पाहवा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में चरणजीत पाहवा ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। निजी स्कूल भारी भरकम फीस वसूलने के साथ अभिभावकों को निश्चित दुकान से कापी किताबें खरीदने के लिए मजबूत करते हैं। पाहवा ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को मॉल और बाजार बन चुके निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। लोगों की आमदनी लगातार घट रही है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।इसलिए सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की जाए। जिससे सभी अपने बच्चों को पढ़ा सकें। इसके साथ सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए,जिससे आम आदमी आसानी से चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सके।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment