Skip to main content

देवताओं की भी रक्षा करती हैं मां भगवती-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयोजन में श्रीबिल्वकेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि देवराज इंद्र तथा देवताओं के ऊपर जब-जब संकट आया। तब-तब मां भगवती ने रक्षा की। शास्त्री ने बताया कि एक बार देव गुरु बृहस्पति जब स्वर्ग पहुंचे तो देवताओं ने उन्हें देख कर अनदेखा कर दिया। जिस पर देव गुरु बृहस्पति ने देवताओं का त्याग कर दिया और गिरिकंदरा में जाकर तपस्या करने लगे। इंद्र ने गुरु के ना रहने पर त्वष्टा ऋषि के पुत्र विश्वरूप को गुरु बनाया। विश्वरूप ने इंद्र को नारायण कवच का ज्ञान दिया। परंतु विश्वरूप जब यज्ञ करते तो असुरों के लिए भी यज्ञ में आहुति प्रदान कर देते। इंद्र ने यह देख कर विश्वरूप का वध कर दिया। विश्वरूप के पिता त्वष्टा ऋषि को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने किया। यज्ञ द्वारा वृत्तासुर की उत्पत्ति हुई। वृत्तासुर ने ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया कि मेरी मृत्यु किसी से ना हो। तब इंद्र ने भगवान नारायण के कहने पर मां भगवती की तपस्या की। मां भगवती ने प्रसन्न होकर इंद्र को आशीर्वाद दिया। मां भगवती के आशीर्वाद से इंद्र ने वज्र द्वारा वृत्तासुर का वध किया। परंतु इंद्र को ब्रहम हत्या लग गई। ब्रह्म हत्या के निवारण के लिए इंद्र ने नौ दिनों तक देवी भागवत कथा का श्रवण किया और मां भगवती की कृपा से ब्रह्म हत्या से मुक्त हुए। शास्त्री ने बताया नवरात्रि के पावन अवसर पर जो श्रद्धालु भक्त देवी भागवत कथा का पाठ एवं मां भगवती का पूजन करते हैं। मां भगवती उसके समस्त कष्टों और संकटों को दूर कर देती हैं। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि अखाड़े की और से विभिन्न अवसरों पर राम कथा,भागवत कथा,शिव महापुराण कथा,देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि 30अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती है।परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सभी साथियों के सहयोग से अखाड़े द्वारा 11मई को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक सतीश वन महाराज,लाहू वन महाराज,महंत रवि पुरी,एकता सूरी,विशाल गर्ग,हेमंत काला,पंडित कृष्णा शास्त्री,एमआर वैद्य,रोहित शर्मा,सुमेश चावला,मनोज ठाकुर,संजय शर्मा,कुलदीप शर्मा,सत्यम शर्मा, जलज कौशिक,विष्णु गौड़, यशपाल शर्मा,भरत शर्मा,विवेक मिश्रा,उमेश कुमार,कृष्ण शर्मा, बृजमोहन शर्मा,सुनील प्रजापति,चमन गिरी,सुषमा शर्मा,पूजा वशिष्ठ,संगीता शर्मा,शालू कौशिक ,किरण चौधरी,बबीता शर्मा आदि ने पूजन संपन्न किया।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...