Skip to main content

Posts

एकात्म मानववाद के संवाहक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: अनिरूद्ध भाटी

हरिद्वार। पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के संवाहक थे। वह एक कुशल संगठनकर्ता व प्रबल राष्ट्रवादी चिंतक भी थे जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाजसेवा की दिशा में अविस्मरणीय योगदान दिया। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने शिवशक्ति धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किये। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जन संघ की स्थापना में पं. दीनदयाल उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारतीय जन संघ में उत्तर प्रदेश के महासचिव के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ करने के पश्चात उन्होंने 1967-68 में भारतीय जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए समूचे देश में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। यही नहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्र धर्म, पाञचजन्य और स्वदेश जैसी पत्र, पत्रिकाओं का सम्पादन करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रवाद के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता व सद्भाव के स्वर्णिम हस्ताक्षर थे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि पं. दीनदय

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उपवास रख किया प्रदर्शन

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के आहवान पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी अपनी ड्यूटी बिना अन्न ग्रहण किए हुए की। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर, पूर्व उपशाखा अध्यक्ष नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के 19वें दिन भी कर्मचारियों की बात नही सुनी जा रही है। जिससे कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने का डर है। कर्मचारी उग्र आंदोलन को मजबूर हो रहे हैं। आंदोलन के दूसरे दिन ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सबसे अग्रिम पंक्ति में रहने के बावजूद उनके साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वो सबको मालूम पड़ गया है कोई भी अधिकारी यह नही चाहते कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी आगे बढे। जबकि अन्य विभागों में जैसे पशुपालन विभाग में कमर्चारियों को वेक्सीनेटर पद पर पदोन्नति कर दी गई। सिचाई और शिक्षा विभाग में भी पदोन्नति हुई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियो का कार्य अन्य च

विश्व कल्याण, कोरोना समाप्ति तथा देश में सुख-समृद्वि व शांति की कामना के लिए प्रार्थना

हरिद्वार। प्राचीन छड़ी यात्रा गुप्तकाशी में जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय सभापति, पवित्र छड़ी के प्रमुख श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज के नेतृत्व में पौराणिक काशी विश्वनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितो तथा वैदिक ब्राहमणों पवित्र छडी का पूजन किया गया तथा काशी विश्वनाथ भगवान का अभिषेक कर विश्व कल्याण, कोरोना समाप्ति तथा देश में सुख-समृद्वि व शांति की कामना के लिए प्रार्थना की गयी। श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि गुप्तकाशी मन्दिर त्रेतायुग का पौराणिक काल का मन्दिर है। इसे छोटा काशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि महाभारत के युद्व के पश्चात पांडव भगवान शिव से मिलकर उनका आर्शीवाद प्राप्त करना चाहते थे। लेकिन सहोदर भ्राताओं कौरवों के वध से खिन्न भगवान शिव पांडवों से बचकर बैल का रूप धारण कर वाराणसी से गुप्तकाशी पहुच गए। लेकिन भीम ने उनकी पंूछ पकड़ ली। परन्तु भगवान शिव का धड़ गुप्तकाशी में रह गया तथा मुंह पशुपतिनाथ नेपाल में जा निकला। तभी से गुप्तकाशी में भगवान शिव के धड़ की पूजा अर्चना होती है। गुप्तकाशी पंच केदारों में से एक है। अन्र्तराष्ट्रीय सभापति पवित्र छड़ी के प्

कांग्रेस सेवादल की बैठक हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने का प्रस्ताव पास

हरिद्वार। चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी द्वारा बैठक आयोजित की गयी। बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने व 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व् पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर तिरंगा मार्च निकालने व 10 ऑक्टूबर से 31 ऑक्टूबर तक किसान बिल वापस कराये जाने की मांग को लेकर के शहर भर में हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जतायी। नितिन यादव ने बताया कि बैठक में  माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में ध्वजारोहण करने का भी निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियो ने मीटिंग में प्रस्तावित प्रस्तावों का समर्थन किया। बैठक की शुरुवात वंदेमातरम् गीत से व समापन राष्ट्रगान से हुआ। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनुशासन समिति सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क, प्रदेश महीमंत्री मुकेश आहूजा, मोनिक धवन, शिवम् गिरी, लक्ष्मी मिश्रा, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष तौफीक अंसारी, उपाध्यक्ष तरुण सैनी, महामंत्री अंक

एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित उपाध्याय का जीवन कठिन परिस्थितियों में गुजरा-डा.चैहान

हरिद्वार। विचार दिवस के रूप में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिभावान छात्र थे। उन्होंने सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्र्तीण की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आने पर उन्होंने सांसरिक बन्धनों से मुक्त रहकर देश सेवा का संकल्प लिया। 1942 में उनका प्रचारक जीवन गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर, उ.प्र.) से प्रारम्भ हुआ। 1947 में वे उत्तर प्रदेश के सहप्रान्त प्रचारक बनाये गये। 1951 में डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों के विरोध में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल छोड़ दिया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 19

स्क्रेप चैनल अध्यादेश को रदद् करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का धरना पांचवें दिन भी जारी

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर अविरल धारा को गंगा घोषित करने और स्क्रेप चैनल अध्यादेश को रदद् करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों की मांग का समर्थन किया। सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार और संरक्षक सतपाल ब्रह्मचारी ने भी अपना समर्थन पत्र सौंपा। हरिद्वार इनवर्टर बैटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश लूथरा व महामंत्री नीरज दीनानाथ और गंगा सेना देहरादून के राष्ट्रीय प्रमुख दीपक राज गुरु ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। तीर्थ पुरोहितों के धरने को लगातार समर्थन मिलने से सरकार पर दवाब भी बन रहा है। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष झा ने भी अपना समर्थन पत्र दिया। डा. विजय वर्मा भी शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे। धरने में सौरभ सिखौला, अनमोल वशिष्ठ, अनिल कौशिक, विजय प्रधान, सतपाल ब्रह्मचारी, सचिन कौशिक, नितिन पालिवाल, बादल वशिष्ठ, सिद्धार्थ त्रिपाठी, ईशान भगत, महावीर रोहेला, राजकुमार गुप्ता बृज भूषण शास्त्री, संजीव तिवारी, दुर्गेश

पिछले छह महीने से जारी है सोसायटी का सेवा अभियान

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होते ही पहले दो महीने लाॅकडाउन के दौरान तथा फिर अनलाॅकडाउन के दौरान भी लगातार असहायों,जरूरतमंदो की सेवा का अभियान बदस्तूर जारी है। लाॅकडाउन शुरू होने के शुरूआती दो महीनें कई संस्थाओं,व्यक्तियों ने सार्मथ्यनुसार सेवा अभियान चलाया,लेकिन अनलाॅक शुरू होते ही अभियान बंद हो गया। लेकिन इससे उलट कुछ ऐसे भी लोग अथवा संस्थायें है,जो पिछले छह महीने से लगातार जरूरतमंदो तक राशन पहुचाने के अभियान में मशगुल है,न तो उन्हे प्रशासन की शाबासी का इंतजार है और न ही प्रचार का। अभी भी संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरत मंदो तक राशन पहुचाने का सिलसिला जारी है। अनलाॅक शुरू होने के साथ ही बाजार खुल गया हैं लेकिन हरिद्वार में यात्री ज्यादा संख्या में न आने की वजह से लोगो का रोजगार का संकट खड़ा हो गया हैं। जिस कारण लोगों को रोजी रोटी का संकट हो गया है। ऐसे में संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगो राशन देने क प्रयास जारी रहेगा। इस कार्य में सहयोगी रविश भटीजा,कार्तिक शर्मा,रविन्द्र नेगी उपस्थिति रहें ।