Skip to main content

Posts

लगातार बारिश से पारा लुढ़का,तीन दिन बारिश जारी रहने का अनुमान

 हरिद्वार। तीर्थनगरी में गुरूवार से लगातार हो रही बारिश से तापमान करीब 8 डिग्री नीचे आ गया है। बुधवार को जो तापमान 33 पर था,जबकि शुक्रवार को तापमान 24 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ जिसके रात में 20 डिग्री तक नीचे आने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तीन दिन बारिश का ओर अनुमान व्यक्त किया है। लेकिन कल से मैदानी इलाकों में मौसम में सुधार होगा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल शुक्रवार को रात भर भारी बारिश की संभावना है। अगले कुछ घंटे नैनीताल, अल्मोड़ा,बागेश्वर और चंपावत जिले में भारी से भी अत्यंत भारी बारिश की संभावना है वहीं अन्य जनपदों में भी झमाझम बारिश का दौर रात भर जारी रहेगा। हरिद्वार में भी रिमझिम बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल 14सितंबर शनिवार को मैदानी इलाकों में बारिश में कमी आएगी। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 सितंबर को राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

हिंदी केवल एक भाषा नहीं है,बल्कि हमारी संस्कृति,परंपरा और सामाजिक मूल्यों का वाहक

  हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि भारत की संविधान सभा द्वारा हिन्दी को आधिकारिक भाषा घोषित करने की याद में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की आत्मा है,यह देश के कोने-कोने में लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं है,बल्कि यह हमारी संस्कृति,परंपरा और सामाजिक मूल्यों का वाहक है। हिंदी साहित्य,कविता,संगीत और सिनेमा ने हमारे समाज में हमेशा एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। तुलसीदास,कबीर,प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकारों ने हिंदी को एक नई पहचान दी है। आज के वैश्वीकरण के युग में अंग्रेजी का महत्व भी अपने स्थान पर है,लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हिंदी हमारी अपनी भाषा है। इसे बोलने में,लिखने में और इसके प्रति गर्व महसूस करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। किसी भी देश की भाषा उसकी पहचान होती है और हिंदी हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं,बल्कि विश्व के कई देशों में बोली और

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का अहम योगदान-महंत भगतराम

 समाज का मार्गदर्शन करना ही संत समाज का लक्ष्य-महंत सुतिक्ष्ण मुनि हरिद्वार। श्रीचंद्र जयंती केे उपलक्ष्य में कनखल स्थित श्रीअवधूत जगतराम उदासीन आश्रम में संत समागम का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत सुतिक्ष्ण मुनि के संयोजन में आयोजित संत समागम में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने भगवान श्रीचंद को नमन किया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि भगवान शिव के अवतार भगवान श्रीचंद्र ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए पूरे देश का भ्रमण कर समाज को एकजुट किया। भगवान श्रीचंद्र के दिखाए मार्ग पर चलते हुए संत समाज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान कर रहा है। श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करते हुए सदैव मानव कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहने वाले संत महापुरूषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतना नंद,महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद व

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय चेयरमैन का स्वागत किया

 वैश्य समाज के हितों में गोपाल शरण गर्ग व श्यामसुुंदर अग्रवाल का अहम योगदान- गुप्ता हरिद्वार। कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग व राष्ट्रीय चेयरमैन श्यामसुंदर अग्रवाल का प्रदेश चेयरमैन पराग गुप्ता,अरविन्द अग्रवाल,अशोक अग्रवाल एवं महावीर प्रसाद मित्तल ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पराग गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग व राष्ट्रीय चेयरमैन श्यामसुंदर अग्रवाल वैश्य समाज के हितों के संरक्षण के साथ समाज सेवा में भी अहम योगदान कर रहे हैं। अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में वैश्य समाज की हमेशा अहम भूमिका रही है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग व राष्ट्रीय चेयरमैन श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के युवा शासन,प्रशासन, चिकित्सा,शिक्षा सहित तमाम अहम पदों पर कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर सविता गर्ग व सरोज अग्रवाल भी मौजूद रही। स्वागत करने वालों में हि

बालक बालिकाएं खेलों में बनाएंगे अपना भविष्य-डा.विशाल गर्ग

  हरिद्वार। हरिद्वार मुक्केबाजी संघ द्वारा 20 से 24 सितम्बर तक रुद्रपुर में होने वाले उत्तराखंड राज्य खेलों के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन 15 सितम्बर रविवार को सवेरे 10से रोशनबाद में किया जाएगा। एलिट आयु वर्ग के पुरुष और महिला मुक्केबाजी खिलाड़ियों का चयन सभी 13 भार वर्गों के लिए किया जाना है। हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चयन के लिए हरिद्वार जिले से महिला-पुरुष खिलाड़ी आमंत्रित हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का ध्यान रखते हुए उत्तराखंड राज्य खेलों को बढावा देना का काम कर रहें है। जिलों के बालक बालिकाएं खेलों के प्रति आकर्षित होकर अपना भविष्य खेलों में बनाएंगे। कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि विगत वर्षों में हरिद्वार से प्रतिभाशाली बालक बालिका मुक्केबाजी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को उत्तराखंड राज्य खेल में दोहराया जाएगा। सचिव नवीन चौहान ने कहा कि हरिद्वार के बालक बालिका अब मुक्केबाजी खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत कर रहे हैं तथा विगत वर्षों में हरिद्वार के बालक बालिकाओं ने राज्य व राष्ट

महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाओं का संचालन कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी -किरण सिंह

 हरिद्वार। 22सितंबर को सुभाष नगर के त्रिमूर्ति नगर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह की तैयारी से पूर्व सुभाष नगर में किरण सिंह के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी में सहयोग करने वाली भाजपा नेत्रियों को दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक महिला शक्ति को सम्मिलित किए जाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं। घरेलू महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए पूरे प्रदेश में लघु उद्योग महिलाओं के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। बेटियों के संरक्षण संवर्धन में प्रदेश सरकार सजगता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओ

सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं -आप

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा होने की खुशी में मिठाई बाटकर खुशियां मनाई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आज का दिन आम आदमी पार्टी के लिए विजय दिवस स्वरूप है क्योंकि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के आगे नहीं झुके। सभी कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष और आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के चलते हमारे शीर्ष नेताओं को बिना तथ्य जबरन जेल में डालकर रखा गया था,लेकिन जनता जान रही है कि आम आदमी पार्टी इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक अनवरत जंग लड़ रही है जो की निरंतर जारी रहेगी। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला नहीं है। देश आज भी संविधान और माननीय न्यायालय से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। भाजपा की वाशिंग मशीन आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं पर चलने वाली नहीं हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वह शहीद भग