आध्यात्मिक दर्शन करने हैं तो देवभूमि में जरूर आए --राजपाल यादव हरिद्वार। प्रसिद्व अभिनेता राजपाल यादव ने अखिल भरतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेट वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री मंहत रवींद्र पुरी महाराज ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को मां मनसा देवी का चित्र एवं मां की चुनरी एवं चांदी का गिलास भेंट कर आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव संतो के दुलारे हैं और यह सनातन परंपराओं में गहरी आस्था रखते हैं। फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को देश दुनिया में बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजपाल यादव हमेशा ही फिल्मों में अच्छा किरदार निभाते हैं। दर्शकों को मनोरंजित करते हैं। आज के जीवन के परिवेश में मनोरंजन जरूरी है। भारतीय फिल्में हिंदू संस्कृति को दिखाने का भी सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी को राजपाल यादव के अभिनय से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजपाल यादव की सरलता और उनकी मधुर भाषा दर्शकों को लुभाती है। फिल्मी दुनिया में बेहतर अभिनय कर राजपाल यादव की अलग पहचान है। रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि प्रयाग
Get daily news #HARIDWAR