Skip to main content

Posts

राजपाल यादव फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति बढ़ा रहे आगे: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

आध्यात्मिक दर्शन करने हैं तो देवभूमि में जरूर आए --राजपाल यादव हरिद्वार। प्रसिद्व अभिनेता राजपाल यादव ने अखिल भरतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेट वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री मंहत रवींद्र पुरी महाराज ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को मां मनसा देवी का चित्र एवं मां की चुनरी एवं चांदी का गिलास भेंट कर आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव संतो के दुलारे हैं और यह सनातन परंपराओं में गहरी आस्था रखते हैं। फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को देश दुनिया में बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजपाल यादव हमेशा ही फिल्मों में अच्छा किरदार निभाते हैं। दर्शकों को मनोरंजित करते हैं। आज के जीवन के परिवेश में मनोरंजन जरूरी है। भारतीय फिल्में हिंदू संस्कृति को दिखाने का भी सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी को राजपाल यादव के अभिनय से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजपाल यादव की सरलता और उनकी मधुर भाषा दर्शकों को लुभाती है। फिल्मी दुनिया में बेहतर अभिनय कर राजपाल यादव की अलग पहचान है। रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि प्रयाग

राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कार्यशाला को संबोधित किया

सक्रिय सदस्यता अभियान से जुडने की अपील  हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार 18वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के विधान की धारा संकल्प,मूल दर्शन,निष्ठाओ, को स्वीकारता है। वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। 16 से 31अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए फॉर्म भरने व जमा करने की अवधि है उसके पश्चात 1 से 4 नवंबर तक सत्यापन व अनुमोदन होगा और आगामी 5 नवंबर को जिला केन्द्रो पर सक्रिय सदस्यता की अंतिम सूची जारी की जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने मे प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहने वाली है जिस प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर सेवा ही संगठन के माध्यम से आम जनमानस के बीच जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताकर लाभ दिलाने का कार्य कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि 2सितंबर से प्रारंभ हुए इस अभियान को भाजपा के क

भव्य राजतिलक शोभायात्रा निकाली

  हरिद्वार। श्रीकृष्णा नगर रामलीला समिति द्वारा भव्य राजतिलक शोभायात्रा निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा के कनखल स्थित निवास से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा,पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने सपरिवार राम,लक्ष्मण,सीता,हनुमान,शिव, पार्वती, विष्णु,लक्ष्मी,गणेश,सुग्रीव,विभीषण और वानर सेना की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर निवार्तमान मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि  भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया। हमें भगवान राम के आदर्श से भाई का प्रेम, पिता की आज्ञा का पालन, प्रभु भक्ति की सीख मिलती है। अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का अनुसरण करना चाहिए। अशोक शर्मा ने कहा कि भगवान राम सभी के अराध्य हैं। उनका नाम लेने से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यात्रा बैंड बाजों, घोड़ों, झाकियों से सुसज्जित शोभायात्रा कनखल से शुरू होकर दादूबाग,देशरक्षक तिराहे,विष्णु गार्डन से होकर कृष्णा नगर रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मंच पर राम का भरत,शत्रुघ्न और अयोध्या वासियों द्वारा स्वागत और भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। ध्वजावरोहण के बाद भंडारे का आयोजन कर रामलीला का समापन किया

पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना की पवित्र छडी

  हरिद्वार। श्रीपंचदश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी को सोमवार को सिद्ध पौराणिक पीठ मायादेवी मंदिर में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत अवधेशानंद गिरि महाराज ने पूर्ण वैदिक विधि विधान से षोडशोपचार पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।नागा संन्यासियों व श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जय घोष के साथ पवित्र छड़ी माया देवी मंदिर से बाल्मीकि चौक,शिव मूर्ति चौक,तुलसी चौक,शंकराचार्य चौक,आचार्य किशोरी दास वाजपेई चौक,कनखल होली चौक होते हुए भगवान शिव की ससुराल दक्ष महादेव मंदिर पहुंची। जहां महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सफलता की कामना की। पवित्र छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज,श्रीमहंत कुश पूरी,श्रीमहंत केदार पुरी,श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत पुष्कर गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत पशुपति गिरी,महंत महादेवानंद गिरी,महंत महाकालगिरी,महंत आदित्य गिरी आदि के नेतृत्व

चर्चा कर कलयुग के कालचक्र और कष्टों से मुक्ति पाने के शास्त्रसम्मत उपायों की व्याख्या

  हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त डीन तथा विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात विद्वान डॉ.विष्णु दत्त राकेश ने श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी एवं सनातन संस्कृति के वैज्ञानिक स्वरूप के प्रणेता महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती के साथ विद्वत चर्चा कर कलयुग के कालचक्र और कष्टों से मुक्ति पाने के शास्त्रसम्मत उपायों की व्याख्या की। दोनों विद्वानों की दुर्लभ विद्वत चर्चा को आत्मसात कर सभी श्रोताओं ने जीवन धन्य किया। सनातन धर्म शास्त्रों को सृष्टि संचालन के नियमों का आधार बताते हुए। डॉ.विष्णुदत्त राकेश ने कहा कि मानव जीवन प्रकृति के लिए उपयोगी है जो विद्वान संतों से दीक्षित होकर सृष्टि के लिए वरदान बनता है। उन्होंने तीन संतों महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती कैलाश आश्रम ऋषिकेश के स्वामी विद्यानंद गिरी और रमणरेती वृंदावन के स्वामी गुरुशरणानंद को संतत्व का आदर्श बताते हुए कहा कि वह स्वयं इन्हीं संतो के दर्शनों से स्वयं को धन्य करते हैं। वेद-वेदांत,गीता,रामायण और महाभारत के प्रेरणादायी प्रसंगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा

हाईटेंशन लाइनों के कारण बच्चों पर खतरा न मण्डराये, लाइन शिफ्टिंग सांसद निधि से

 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति में बैठक में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिए निर्देश हरिद्वार। हाईटेंशन लाइनों के कारण बच्चों पर खतरा न मण्डराये,इसलिए प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईनों को अन्यत्र शिफ्ट किया जाये। यह निर्देश सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की 42 बिन्दुओं पर सीसीआर में बैठक लेते हुए विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हाईटेंशन लाइनों के कारण बच्चों पर खतरा न मण्डराये,इसलिए प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईनों को अन्यत्र शिफ्ट किया जाये तथा लाइन शिफ्टिंग का खर्च सांसद निधि से वहन किया जायेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में सम्मान व विशेष पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,इसलिए सांसद निधि की धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में खर्च किया जायेगा। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या सहित विभिन्न विषयों पर विद्यालयों की डिटेल उपलब्ध कराने के निर्दे

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अग्निकांड के पीड़ितों को दिया राशन व नकद सहायता

  हरिद्वार। चंडीघाट स्थित झुग्गियों में रविवार को दोपहर अचानक आग लग गई। हवा के कारण तुरंत ही कई झुग्गी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई। अचानक लगी आग से वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर श्यामपुर पुलिस पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। अग्निकांड में अभी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी चंडीघाट पहुंचे और आग लगने से प्रभावित हुए 17पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रूपए,कंबल,आटा,दाल, चावल,तेल,साबुन,नमक,मसाले आदि खाने पीने का सामान दिया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे निर्धन परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को मदद करते हुए नकद राशि और राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को सहायता देने की अपील की। अन्य संस्थाओं व सक्षम लोगों से भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह,महंत राजगिरी,मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अन